हाईवे पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ वांछित आरोपी को पकड़ा

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 9h Ago 147 Views


मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम पुत्र भगवान सिंह, निवासी ओमनगर, जन्मभूमि लिंक रोड, थाना कोतवाली, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को 12 अक्टूबर की रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

आरोपी थाना हाईवे में दर्ज मुकदमा संख्या 0970/2026 में वांछित था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल, उपनिरीक्षक प्रवास शर्मा, उपनिरीक्षक आनंद सिंह और हेड कांस्टेबल रामरज पाल शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now