वृंदावन में ढोंगी साधु की धुनाई, साध्वी ने ने लगाया शोषण का आरोप

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 13h Ago 114 Views


 

वृंदावन की आनंद वाटिका में सोमवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब साधु के वेश में रह रहे एक व्यक्ति की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कर मामला नियंत्रित किया। अब इस मामले में साध्वी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वृंदावन। आनंद वाटिका क्षेत्र में सोमवार देर रात साधु के वेश में रह रहे एक व्यक्ति की भीड़ ने कथित रूप से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर केशव धाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

साध्वी सपना उपाध्याय ने आरोप लगाया कि स्वयं को जूना अखाड़े से जुड़ा बताने वाले हिम्मत गिरी गुरुदेव का वास्तविक नाम हेमंत राज मीणा है, जो राजस्थान के सवाई माधोपुर का निवासी है। उनका आरोप है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका मानसिक एवं शारीरिक शोषण करता है।

साध्वी का कहना है कि वह पूर्व में मध्यप्रदेश में भी आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, केशव धाम चौकी प्रभारी कपिल वशिष्ठ ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now