गोविंदनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 16h Ago 106 Views


थाना गोविंदनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल की मैगजीन बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को दोपहर 2:31 बजे चक्रतीर्थ घाट के कच्चे रास्ते पर नाले के पास से रामू पुत्र विजय सिंह (30 वर्ष) निवासी पुष्प विहार कॉलोनी, थाना गोविंदनगर को गिरफ्तार किया गया। वह मुकदमा संख्या 384/26 में हत्या के प्रयास और डीपी एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

15 सितंबर 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना गोविंदनगर में पति रामू, सास, ससुर विजय सिंह तथा देवर ओमवीर के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ 3/25/27 आर्म्स एक्ट में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now