वृंदावन के जुगल घाट पर स्नान के दौरान अग्निवीर यमुना में डूबा

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 13h Ago 119 Views


वृंदावन। मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए परिवार के साथ आए 18 वर्षीय अग्निवीर की रविवार सुबह यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबने से दर्दनाक घटना हो गई। हादसा वृंदावन के जुगल घाट पर हुआ, जिसके बाद परिजनों ने रेस्क्यू कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, हर्ष बिष्ट (18) पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट, निवासी उत्तराखंड, अपने भाई-बहनों सहित छह परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए थे। परिवार ने पहले बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वृंदावन पहुंचकर जुगल घाट पर यमुना स्नान करने लगा।

स्नान के दौरान हर्ष का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक साधु ने तुरंत यमुना में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

हादसे के बाद हर्ष की बहन ने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक गोताखोर या रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि स्थानीय नाविक ही स्टीमर की सहायता से युवक की तलाश में जुटे रहे।

पुलिस का पक्ष: घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक यमुना नदी में हर्ष बिष्ट की तलाश जारी थी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now