सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी राधाष्टमी, ब्रज संगीत विद्यापीठ में झूमे दर्शक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 10h Ago 58 Views


राधाष्टमी एवं गणेश उत्सव के पावन अवसर पर ब्रज कला केंद्र के उपक्रम ब्रज संगीत विद्यापीठ में भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राधा-कृष्ण भक्ति का अनुपम संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रिया गोस्वामी, रिद्धि कुमारी, भूमि अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल और भूमि गोस्वामी सहित अन्य छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनोहारी लीलाओं का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन शालिनी शर्मा ने किया। आयोजन का निर्देशन राजेंद्र प्रसाद बंसल, डॉ. डी.डी. गर्ग, मुकेश अग्रवाल, बीना गर्ग, सुनीता अग्रवाल, रश्मि सिंह, संजय शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल, शानू शर्मा एवं रुचि द्विवेदी ने किया।

आयोजन के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now