मथुरा जंक्शन पर स्वच्छता जागरूकता रैली, यात्रियों को दिया स्वच्छ भारत का संदेश

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 10h Ago 78 Views


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत–विकसित भारत अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। अन्नपूर्णा फाउंडेशन के बैनर तले स्काउट एवं गाइड रेलवे के सदस्यों ने यात्रियों को स्वच्छ रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित रैली में स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने हाथों में स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर मथुरा जंक्शन परिसर का भ्रमण किया। रैली के दौरान यात्रियों से डस्टबिन का उपयोग करने, प्लास्टिक एवं कूड़ा इधर-उधर न फेंकने तथा रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा, स्टेशन प्रबंधक बी.वी. मंगल सहित अन्नपूर्णा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल होगा, जब प्रत्येक यात्री अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता में सहभागिता निभाए।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान प्रतिदिन जनजागरूकता, सफाई अभियान और यात्री सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मथुरा जंक्शन को स्वच्छ, सुंदर और विकसित रेलवे स्टेशन बनाया जा सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now