मथुरा: BSF जवान यशवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन, राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव कादोना में अंतिम संस्कार

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 12h Ago 99 Views


मथुरा जिले के कादोना गांव के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान यशवंत सिंह का पंजाब के आबूहर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। लगभग 26 वर्ष पूर्व BSF में भर्ती हुए यशवंत सिंह ने देश की रक्षा करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास में एसपी कमांडो के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी थीं।

जवान यशवंत सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव कादोना लाया गया, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद पूर्ण राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां उनके बड़े पुत्र मनीष सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रवासी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। जवान यशवंत सिंह के अचानक निधन से गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा दुख व्याप्त है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now