दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए खेलते-खेलते परिवार से बिछड़े 3 वर्षीय बालक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत 19 सितंबर को डींग गेट निवासी एक महिला ने थाना गोविंद नगर पहुंचकर अपने तीन वर्षीय बेटे के गुम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया। बेटे को सकुशल पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने मिशन शक्ति टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए मथुरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए खेलते-खेलते परिवार से बिछड़े 3 वर्षीय बालक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत 19 सितंबर को डींग गेट निवासी एक महिला ने थाना गोविंद नगर पहुंचकर अपने तीन वर्षीय बेटे के गुम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया। बेटे को सकुशल पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने मिशन शक्ति टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए मथुरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!