दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही राया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तलाशी के दौरान मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है।
मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शव के फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।
इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो वह तत्काल थाना राया पुलिस को सूचित करे।
मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही राया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तलाशी के दौरान मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है।मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शव के फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो वह तत्काल थाना राया पुलिस को सूचित करे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!