दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
रामपुर में साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।
रामपुर साइबर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने के बहाने लोगों की ई-केवाईसी करते थे। इसके बाद उनके नाम पर एनएसडीएल पेमेंट बैंक के खाते खोलकर फर्जी सिम और एटीएम कार्ड के जरिए साइबर ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार, अजय कुमार, आशुतोष शर्मा और अनीस को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अमन खान अभी फरार है।
आरोपियों के कब्जे से 3 आईफोन, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड, 2 चेकबुक, 11 बैंक अकाउंट किट, एक लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस और 1 लाख 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।
रामपुर में साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। रामपुर साइबर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने के बहाने लोगों की ई-केवाईसी करते थे। इसके बाद उनके नाम पर एनएसडीएल पेमेंट बैंक के खाते खोलकर फर्जी सिम और एटीएम कार्ड के जरिए साइबर ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार, अजय कुमार, आशुतोष शर्मा और अनीस को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अमन खान अभी फरार है। आरोपियों के कब्जे से 3 आईफोन, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड, 2 चेकबुक, 11 बैंक अकाउंट किट, एक लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस और 1 लाख 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!