बैग की जेब में बैठी मौत: जहरीले कीड़े के डसने से युवक की हालत बिगड़ी, डॉक्टरों ने बचाई जान

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 166 Views


थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा में एक युवक उस समय जहरीले कीड़े का शिकार हो गया, जब उसने अपने बैग की जेब से सामान निकालने के लिए हाथ डाला। कीड़े के डसते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद साथी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। समय रहते उपचार मिलने से युवक की जान बच गई।

मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमन कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान अजय पुत्र यादराम, निवासी डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। अजय छटीकरा गांव में रहकर रेलवे ठेकेदारी का कार्य करता है।

ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने किराए के कमरे पर पहुंचा और बैग की जेब से सामान निकालने के लिए हाथ डाला। इसी दौरान जेब में पहले से छिपे बैठे जहरीले कीड़े ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद साथियों ने बिना देरी किए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now