जमीनी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

  • 1d Ago 138 Views


मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार तड़के कल्याणम करोति हॉस्पिटल के पास से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोमल सिंह (24) और रोहित (26) निवासी ग्राम जचौंदा, थाना गोवर्धन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मु.अ.सं. 459/2026 में वांछित चल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर को जमीनी रंजिश के चलते आरोपियों ने रामू और अमित की कार को रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए रामू के घर पहुंच गए, जहां एकजुट होकर लाठी-डंडों, सरिया और फरसे से हमला कर दिया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

घटना के बाद थाना गोवर्धन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने 21 सितंबर को सुबह 4:15 बजे कल्याणम करोति हॉस्पिटल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now