थाना राया की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 85 Views


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, उनके अधिकारों तथा महिला अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थलों पर छेड़छाड़ की किसी भी घटना पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now