484 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह...
- 8h ago
मथुरा के गोविंद नगर स्थित श्री अलबेली सरकार मंदिर में तीन दिवसीय 77वां श्री राधा जन्म महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्री राधा रानी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर श्रीजी के दर्शन किए। महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना, गणेश पूजन और हरिनाम अखंड संकीर्तन के साथ हुआ।
श्री राधाष्टमी के अवसर पर प्रातः 5 बजे श्री राधा रानी का अभिषेक किया गया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को विशेष श्रृंगार दर्शन कराए गए। शाम 5 बजे गलतेश्वर महादेव मंदिर से श्रीजी की चाव का डोला निकाला गया, जिसमें ठाकुर श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ श्रद्धालु झूमते हुए अलबेली सरकार मंदिर पहुंचे।
मंदिर परिसर में बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के तीसरे दिन बधाई उत्सव के रूप में आयोजित संगीत कार्यक्रम में ब्रज के प्रसिद्ध कलाकारों एवं भजन गायकों ने समां बांध दिया। श्री राधानुग्रह कृष्णश्रम सेवा धाम ट्रस्ट के सचिव गौरांग शर्मा ने बताया कि यह उत्सव संत श्री कृष्णा माँ द्वारा शुरू की गई परंपरा का निरंतर निर्वहन है। उन्होंने कामना की कि श्रीजी की कृपा से आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालु इसी प्रकार भक्ति और आनंद प्राप्त करते रहें।
मथुरा के गोविंद नगर स्थित श्री अलबेली सरकार मंदिर में तीन दिवसीय 77वां श्री राधा जन्म महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्री राधा रानी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर श्रीजी के दर्शन किए। महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना, गणेश पूजन और हरिनाम अखंड संकीर्तन के साथ हुआ।श्री राधाष्टमी के अवसर पर प्रातः 5 बजे श्री राधा रानी का अभिषेक किया गया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को विशेष श्रृंगार दर्शन कराए गए। शाम 5 बजे गलतेश्वर महादेव मंदिर से श्रीजी की चाव का डोला निकाला गया, जिसमें ठाकुर श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ श्रद्धालु झूमते हुए अलबेली सरकार मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के तीसरे दिन बधाई उत्सव के रूप में आयोजित संगीत कार्यक्रम में ब्रज के प्रसिद्ध कलाकारों एवं भजन गायकों ने समां बांध दिया। श्री राधानुग्रह कृष्णश्रम सेवा धाम ट्रस्ट के सचिव गौरांग शर्मा ने बताया कि यह उत्सव संत श्री कृष्णा माँ द्वारा शुरू की गई परंपरा का निरंतर निर्वहन है। उन्होंने कामना की कि श्रीजी की कृपा से आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालु इसी प्रकार भक्ति और आनंद प्राप्त करते रहें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!