484 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह...
- 8h ago
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई।
अभियान में महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर ठगी से सतर्क रहने और अपने परिवार व आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 108, 102, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी भी दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें कानून की जानकारी देना तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई। अभियान में महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर ठगी से सतर्क रहने और अपने परिवार व आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 108, 102, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें कानून की जानकारी देना तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!