मेले में झूले को लेकर दो पक्षों में पथराव, 13 आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 137 Views


थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर-राया रोड स्थित ईंट मंडी मेले में झूले पर झूलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई थी।

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे मेले में झूले को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

घटना के संबंध में थाना जमुनापार पर मु.अ.सं. 363/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

तड़के दबिश देकर 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 सितंबर की सुबह 3:30 बजे शिवनगर कॉलोनी में दबिश देकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी लक्ष्मीनगर स्थित शिवनगर कॉलोनी के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था भंग करने और आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now