सड़क निर्माण की मांग पर तीसरे दिन भी धरना जारी, महिला का अनशन सुजीत प्रधान ने तुड़वाया

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 174 Views


वृंदावन नगर निगम के वार्ड नंबर 33 स्थित पाली खेड़ा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान एक महिला ने राधाष्टमी के अवसर पर मांग पूरी होने तक अन्न ग्रहण नहीं करने की कसम खा ली, जिसे देर शाम सुजीत प्रधान चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया।

वार्ड नंबर 33 के पाली खेड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण और स्थानीय लोग लगातार धरने पर बैठे हैं। तीसरे दिन आंदोलन ने उस समय भावुक मोड़ ले लिया, जब एक महिला ने सड़क बनने तक अन्न त्यागने का संकल्प ले लिया।

महिला के फैसले की जानकारी मिलने पर पाली खेड़ा के सुजीत प्रधान चौधरी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाकर जूस पिलाया और उसका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग जारी रखने की अपील की।

सुजीत प्रधान चौधरी ने कहा कि सड़क निर्माण होने तक क्षेत्रवासियों की लड़ाई जारी रहेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं पार्षद अभिजीत चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की सड़क बनने तक वह स्थानीय लोगों के साथ धरने में अपना सहयोग बनाए रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

अब वार्ड नंबर 33 के लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now