विकसित भारत 2047 का संदेश लेकर डेम्पियर नगर में हुआ नुक्कड़ नाटक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 12h Ago 134 Views


मथुरा। विकसित भारत 2047 के संकल्प तथा भारत सरकार द्वारा जनमानस के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर को डेम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क के चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों एवं एनसीसी कैडेट्स ने विकसित भारत 2047, नागरिकों की भागीदारी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योजनाओं का लाभ लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरी रमण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए।

प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

नुक्कड़ नाटक के दौरान आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर विश्वम्भर दयाल (KRIC) ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में किशोरी रमण इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कॉलेज और किशोरी रमण स्नातकोत्तर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मेजर नूतन कुमार, लेफ्टिनेंट कैप्टन कौशिक, कुमारी मनीषा, राजकुमार तिवारी, विजय सिंह, अजय पाल सिंह, उमेश चंद्र सरस्वत, अमित अग्रवाल, संजय चोपड़ा, विनोद उपाध्याय, विवेक, नीरज, ओमिंद, तरुण धनगर, ऋषि, मोहित नरवर, चन्द्रेश, विशाल, अरविंद, देवेंद्र, चेतेंद्र, नितिन आदि उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now