चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

  • 12h Ago 124 Views


उत्तराखंड पुलिस एवं जनपद चमोली का मान बढ़ाते हुए चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2026 में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।

23 से 27 सितंबर 2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) स्थित पुलिस अकादमी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर जितेंद्र ने उत्तराखंड पुलिस और चमोली पुलिस का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि में नियमित अभ्यास, अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की झलक देखने को मिली।

पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हेड कांस्टेबल जितेंद्र को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। एसपी ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाले पुलिसकर्मी पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी जितेंद्र को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट एवं प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र जोशी मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now