पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम

  • 11h Ago 75 Views


19 लाख के पार पहुंची बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, पितृ पक्ष में अब तक 1.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे ब्रह्मकपाल

चमोली। पितृ पक्ष के चलते बद्रीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से श्रद्धालु ब्रह्मकपाल पहुंचकर अपने पितरों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना से पिंडदान एवं धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान अब तक करीब 1.50 लाख श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

वहीं, इस वर्ष बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए चमोली पुलिस यात्रा मार्ग, पार्किंग, धाम क्षेत्र और प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है।

एसपी चमोली खुद कर रहे ग्राउंड जीरो मॉनिटरिंग
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार स्वयं बद्रीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अब तक वे तीन बार धाम पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। वहीं पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट भी लगातार मौके पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस का लक्ष्य है कि बढ़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बद्रीनाथ धाम के दर्शन और ब्रह्मकपाल में पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया पूरी कर सकें।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now