केन नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, सुबह SDERF ने बरामद किए शव

  • 6h Ago 86 Views


छतरपुर। सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट स्थित केन नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDERF की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय तेजस गुप्ता और 17 वर्षीय अंश अवस्थी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ केन नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू की।

रातभर चले सर्च अभियान के बाद गुरुवार सुबह SDERF की टीम ने दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now