फरह में मनोनीत सभासद परमानंद अग्रवाल के आवास पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • 11h Ago 79 Views


फरह। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल गुरुवार को फरह नगर पंचायत के मनोनीत सभासद परमानंद अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए पहुंच गए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचने पर सभासद परमानंद अग्रवाल, उनके परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

मंत्री ने मौजूद कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन मजबूत होता है। उन्होंने परमानंद अग्रवाल द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने फरह नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और युवाओं के लिए कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर मंत्री से चर्चा की। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है, ताकि युवा रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकें।

परमानंद अग्रवाल ने मंत्री के अपने आवास पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इसे कार्यकर्ता के प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक बताया।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन सालिगराम बटिया, भाजपा नेता अशोक शर्मा, कई सभासद, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now