राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ माल बरामद किया है। पुलिस ने 806 किलोग्राम लेड-इंगल के साथ एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह के अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
थाना कोसीकलां पुलिस ने एनएच-19 स्थित हताना कट के पास चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी मंजीत, निवासी कृपालपुर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के मुकदमे में फरार चल रहा था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 34 पीस लेड-इंगल, जिनका कुल वजन 806 किलोग्राम है, बरामद किए। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार यह बरामदगी थाना कोसीकलां में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी आशू, मौसम, उपेंद्र और महेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ माल बरामद किया है। पुलिस ने 806 किलोग्राम लेड-इंगल के साथ एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह के अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। थाना कोसीकलां पुलिस ने एनएच-19 स्थित हताना कट के पास चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी मंजीत, निवासी कृपालपुर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के मुकदमे में फरार चल रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 34 पीस लेड-इंगल, जिनका कुल वजन 806 किलोग्राम है, बरामद किए। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह बरामदगी थाना कोसीकलां में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी आशू, मौसम, उपेंद्र और महेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!