Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 18 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की चोरी का माल बरामद, 806 किलो लेड-इंगल सहित आरोपी गिरफ्तार

मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ माल बरामद किया है। पुलिस ने 806 किलोग्राम लेड-इंगल के साथ एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह के अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

थाना कोसीकलां पुलिस ने एनएच-19 स्थित हताना कट के पास चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी मंजीत, निवासी कृपालपुर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के मुकदमे में फरार चल रहा था।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 34 पीस लेड-इंगल, जिनका कुल वजन 806 किलोग्राम है, बरामद किए। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार यह बरामदगी थाना कोसीकलां में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी आशू, मौसम, उपेंद्र और महेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Previous News

मथुरा में पुलिस का पैदल मार्च, संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग

Next News

होमगार्ड्स को IDBI बैंक की नई सौगात, विशेष वेतन खाते के साथ मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच