राधाष्टमी से पहले बरसाना में हाई अलर्ट, बारिश के बीच डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 21h Ago 161 Views


राधाष्टमी महोत्सव से पहले बरसाना में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से बरसाना के प्रमुख मार्गों, राधारानी मंदिर परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राधाष्टमी पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन, सुरक्षित दर्शन और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बारिश के कारण जलभराव और फिसलन की संभावनाओं को देखते हुए मार्गों की सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद डीएम और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ राधारानी मंदिर के आसपास पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों, प्रवेश-निकास मार्गों और परिक्रमा पथ पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहते हुए श्रद्धालुओं की सहायता और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन का कहना है कि राधाष्टमी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, नगर पंचायत और अन्य विभागों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now