राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
समूचे ब्रजमंडल में देव छठ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर ब्रज के सभी बलदाऊ जी मंदिरों में भव्य सजावट की गई और विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में, हर साल की भांति इस बार भी भूतेश्वर के समीप बलभद्र कुंड स्थित बलदाऊ जी महाराज के मंदिर में गुरुवार की सुबह महाअभिषेक का आयोजन हुआ। इस महाअभिषेक के दौरान वेद मंत्रोच्चारण के साथ दूध, दही, घी और पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुरुवार की शाम ब्रज के राजा कहे जाने वाले बलदाऊ महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए गए और भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आयोजित भजन संध्या में मधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्त झूमने और नाचने को मजबूर हो उठे। कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के सेवायत मोहन पहलवान ने पधारे सभी अतिथियों का पटुका पहनाकर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महंत मोहन पहलवान एवं परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने बताया कि ब्रज में सभी त्योहार बड़े ही भव्य तरीके से मनाए जाते हैं और बलभद्र कुंड पर यह जन्मोत्सव कार्यक्रम भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!