मिशन शक्ति की तत्परता: चारधाम मंदिर की भीड़ में बिछड़ा 2 वर्षीय मासूम परिवार से मिला

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 21h Ago 97 Views


चारधाम मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़े दो वर्षीय मासूम को थाना जैत की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता और सूझबूझ से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मानवीय पहल की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को चारधाम मंदिर में दर्शन के दौरान ग्राम आझई खुर्द निवासी राजवीर का दो वर्षीय पुत्र अचानक भीड़ में परिवार से बिछड़ गया। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना जैत की मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी।

मासूम की उम्र बेहद कम होने के कारण वह अपना नाम, पता या माता-पिता की पहचान बताने में असमर्थ था। ऐसे में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों, ग्राम प्रधानों और आशा बहुओं की मदद से बच्चे की पहचान कराने का अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता राजवीर से संपर्क स्थापित किया और मासूम को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।

अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मिशन शक्ति टीम की त्वरित, संवेदनशील और सराहनीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now