राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
औरैया में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर निकली आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं समाजवादी पार्टी की नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में निकली इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। सजी-धजी झांकियों, भक्ति संगीत और जयकारों के बीच पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा दिखाई दिया।
तिलक इंटर कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी की विधानसभा 204 की नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया तथा श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
औरैया में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर निकली आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं समाजवादी पार्टी की नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में निकली इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। सजी-धजी झांकियों, भक्ति संगीत और जयकारों के बीच पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा दिखाई दिया। तिलक इंटर कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी की विधानसभा 204 की नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया तथा श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!