राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव मुरसैनिया में शराब पी रहे युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव मुरसैनिया निवासी रमेश चंद्र (72) गुरुवार शाम अपने खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बंबे के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनके बीच कहासुनी चल रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान नगला हरी निवासी नीटू पुत्र राजन ने फायरिंग कर दी। गोली रमेश चंद्र के हाथ में लगी और हाथ के पार निकल गई। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घायल बुजुर्ग को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना राया पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव मुरसैनिया में शराब पी रहे युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मुरसैनिया निवासी रमेश चंद्र (72) गुरुवार शाम अपने खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बंबे के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनके बीच कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान नगला हरी निवासी नीटू पुत्र राजन ने फायरिंग कर दी। गोली रमेश चंद्र के हाथ में लगी और हाथ के पार निकल गई। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल बुजुर्ग को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना राया पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!