पीएम मोदी के जन्मदिवस पर राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 198 Views


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।

राज्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और मरीजों को हर संभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में चिकित्सक, अस्पताल प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now