राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर मेला क्षेत्र का अवलोकन किया।
अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास स्थलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
अधिकारियों ने सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की निगरानी की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का प्रभावी उपयोग प्रशासन की सुरक्षा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने पर जोर दिया।
मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर मेला क्षेत्र का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास स्थलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की निगरानी की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का प्रभावी उपयोग प्रशासन की सुरक्षा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने पर जोर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!