मिशन शक्ति अभियान के तहत केडी स्कूल राया में छात्राओं को आत्मरक्षा व महिला सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 121 Views


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने केडी स्कूल, राया में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, बसों या रास्तों में छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने महिला एवं जनसुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं—1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930—की जानकारी देकर आपात स्थिति में उनके उपयोग के बारे में भी बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now