राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
बरसाना में आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट और एडिशनल एसपी को सौंपी जाएगी, जबकि सेक्टरों में प्रभारी डीएसपी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे
### पुलिसकर्मियों को पढ़ाया धार्मिक ड्यूटी का पाठ
गुरुवार को करहला रोड स्थित 108 कुटिया में राधाष्टमी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार व अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आसपास के जिलों से आए पुलिसकर्मियों को एसएसपी श्लोक कुमार ने धार्मिक ड्यूटी का पाठ पढ़ाया एसएसपी ने कहा कि राधाष्टमी महोत्सव में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार रखना होगा। श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता न की जाए और सभी पुलिसकर्मी सजगता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें राधारानी के जन्म महोत्सव में ड्यूटी करने का अवसर मिला है।
### 16 जिलों का पुलिस फोर्स रहेगा तैनात
मेले की सुरक्षा व्यवस्था में इस बार 16 जिलों का पुलिस फोर्स लगाया गया है। इसमें आठ एडिशनल एसपी, 36 सीओ, 80 इंस्पेक्टर, 300 एसआई, 90 महिला एसआई, चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 40 ट्रैफिक एसआई, 1100 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 210 ट्रैफिक कांस्टेबल, 170 महिला कांस्टेबल, 400 होमगार्ड, 25 बम निरोधक दस्ता टीम, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पीएसी फ्लड, घुड़सवार स्क्वाड तथा स्क्वाड डॉग सहित अन्य सुरक्षा बल तैनात रहेंगे बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को प्रशासन के अधिकारियों के साथ काडिनेटर रखना होगा। वहीं बने की व्यवस्था के चलते मस्तैदी के साथ अपने प्वाइंट पर खड़े होना होगा। भीड़ का दबाव बढ़ने पर अधिकारियों को सूचित करें एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राधाष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी
बरसाना में आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट और एडिशनल एसपी को सौंपी जाएगी, जबकि सेक्टरों में प्रभारी डीएसपी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे ### पुलिसकर्मियों को पढ़ाया धार्मिक ड्यूटी का पाठ गुरुवार को करहला रोड स्थित 108 कुटिया में राधाष्टमी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार व अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आसपास के जिलों से आए पुलिसकर्मियों को एसएसपी श्लोक कुमार ने धार्मिक ड्यूटी का पाठ पढ़ाया एसएसपी ने कहा कि राधाष्टमी महोत्सव में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार रखना होगा। श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता न की जाए और सभी पुलिसकर्मी सजगता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें राधारानी के जन्म महोत्सव में ड्यूटी करने का अवसर मिला है। ### 16 जिलों का पुलिस फोर्स रहेगा तैनात मेले की सुरक्षा व्यवस्था में इस बार 16 जिलों का पुलिस फोर्स लगाया गया है। इसमें आठ एडिशनल एसपी, 36 सीओ, 80 इंस्पेक्टर, 300 एसआई, 90 महिला एसआई, चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 40 ट्रैफिक एसआई, 1100 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 210 ट्रैफिक कांस्टेबल, 170 महिला कांस्टेबल, 400 होमगार्ड, 25 बम निरोधक दस्ता टीम, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पीएसी फ्लड, घुड़सवार स्क्वाड तथा स्क्वाड डॉग सहित अन्य सुरक्षा बल तैनात रहेंगे बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को प्रशासन के अधिकारियों के साथ काडिनेटर रखना होगा। वहीं बने की व्यवस्था के चलते मस्तैदी के साथ अपने प्वाइंट पर खड़े होना होगा। भीड़ का दबाव बढ़ने पर अधिकारियों को सूचित करें एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राधाष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!