श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीप महोत्सव, दीपों की रोशनी के बीच मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

  • 20h Ago 137 Views


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों दीपों की जगमगाहट, आकर्षक रंगोली और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर परिसर देर रात तक श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से केशवदेव मंदिर में दीपदान महोत्सव आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण में सुंदर रंगोली सजाई गई और हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई।

रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सुसज्जित मंदिर दुल्हन की तरह दमक उठा। इस दिव्य दृश्य के दर्शन के लिए देर रात तक हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और दीपों की अलौकिक छटा का आनंद लिया।

कार्यक्रम के संबंध में सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए दीप महोत्सव को राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now