महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मेला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • संवाददाता: गोपाल चतुर्वेदी
  • 21h Ago 94 Views


मथुरा में आगामी 8 अक्टूबर से आयोजित होने वाले 8 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को महोत्सव के मेला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समाज कल्याण और सेवा का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रशासन और नगर निगम महोत्सव के सफल आयोजन में पूरा सहयोग देंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल ने सभी अग्रबंधुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां युवाओं को सौंपी गई हैं, जिससे शोभायात्रा और मेला पहले से अधिक भव्य और यादगार बनाया जा सके।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने कहा कि समाज का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ अपनी भूमिका निभाने को उत्साहित है और इस बार का महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव ऐतिहासिक होगा।

कार्यक्रम में मेला संयोजक अंकित बंसल, रोहित अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेंद्र प्रसाद हाथी वाले ने किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now