यमुना हादसे के मृतकों की आत्मशांति के लिए हवन-पूजन, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

वृंदावन। यमुना में हुए दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाले 16 तीर्थयात्रियों की आत्मशांति के लिए आज केशी घाट स्थित हनुमान मंदिर के सामने श्रद्धांजलि सभा और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। 6 भाई एंड कंपनी के बाबूलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडा समाज और स्थानीय नागरिकों ने आहुतियां देकर दिवंगतों के लिए मोक्ष की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। वक्ताओं का आरोप है कि स्टीमर संचालकों की मनमानी और लाइफ जैकेट जैसे सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियमों और प्रशासनिक सतर्कता की मांग की है।