कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 49m ago
कोसीकला कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह के समीप मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैफू पुत्र शाहरुख (उम्र लगभग 12 वर्ष) ईदगाह के पास खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते अन्य कुत्ते भी उस पर टूट पड़े और उसे चारों ओर से घेर लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ईंट-पत्थर मारकर किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इन्हीं आवारा कुत्तों द्वारा करीब पांच बच्चों पर हमला किया जा चुका है। इन घटनाओं में सोनी पुत्री समीर और अबुजर पुत्र शोएब गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि फैजान की मौत तक हो चुकी है।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे नगर पालिका का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, नगर पालिका के कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना देने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"882a1889-cb2e-4e27-ae0f-fffd05fcf288","external_id":null}