कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 45m ago
मथुरा के एसएसपी दफ्तर पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि बरसाना के पिसावा गांव निवासी रमेश परिवार के साथ सामूहिक आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल की बोतल लेकर आ रहा है, जिसके बाद भारी संख्या में महिला पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल पुलिस को तैनात कर दिया गया। एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिवार की जब पुलिस ने तलाशी ली तो कोई भी जलनशील पदार्थ नहीं मिला मगर पीड़ित परिवार ने पुलिस के सामने ही चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह यही परिवार के साथ आत्मादाह करेगा बताया गया कि 18 अप्रैल को रमेश की बेटियों को सरियों से बेरहमी से पीटा गया था
पीड़ित रमेश के मुताबिक 18 अप्रैल को वह अपनी बेटी सुधा, भानवती, राजवती, गीता और भतीजों के साथ ग्राम समाज की जमीन पर काम कर रहे थे। तभी गाँव के ही कन्हैया, रघुवर और गिरधारी समेत करीब 12-13 लोग हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर आए और उनके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि हमलावरों ने लोहे की सरियों से पीट-पीटकर उनके परिवार को लहूलुहान कर दिया था।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन 11 आरोपियों में से सिर्फ 2 की गिरफ्तारी की इसी ढुलमुल कार्रवाई से नाराज होकर वह आज न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर पर आए हैं।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"c406e1e9-7e08-4119-8664-2e36bf269fad","external_id":null}