कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 49m ago
मथुरा में रिश्तों के कत्ल और पुरानी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 52 वर्षीय शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में चचेरे भाइयों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना मंगोरा थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव की है, जहां 52 वर्षीय भूरे अपने परिवार के साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार, बीती रात पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद भूरे घर के बाहर चारपाई डालकर सो गए।
देर रात जब उनकी पत्नी उन्हें देखने बाहर आई, तो चारपाई खाली मिली। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही दूरी पर चचेरे भाइयों के घर के पास भूरे का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।
परिजनों का आरोप है कि भूरे की हत्या उनके ही चचेरे भाई सीताराम, राधेश्याम और उनके बच्चों ने मिलकर की है। मृतक की भाभी सुशीला के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"0520a482-5c83-4d6e-bdda-7af7eb5d9bec","external_id":null}