कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 50m ago
संवाददाता: आकाश शर्मा
उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जा रहे ‘संभव दिवस’ के तहत आज मथुरा स्थित भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूतेश्वर जोन से कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 विद्युत, 2 अवैध अतिक्रमण, 1 जलकल और 3 सफाई से संबंधित थीं। इनमें से 2 विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।
नगर आयुक्त ने कहा कि ‘संभव दिवस’ का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"e2f6e475-5090-4368-82dd-796f0450780b","external_id":null}