कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 51m ago
आगमी 23 तारीख को खुलने जा रहे उत्तराखंड स्तिथ श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट के उपलक्ष्य में श्री काली माँ मित्र मंडल द्वारा मथुरा के भूतेश्वर स्थित अति प्राचीन श्री बद्रीनाथ मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की शुभ बेला के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, तो वही कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं आपको बता दे कि काली माँ मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर में भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक, एवं आकर्षक फूल बंगला सजावट तथा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा काली माँ मित्र मण्डल संस्था के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगमी 23 तारीख को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर यह भव्य आयोजन रखा गया है
उन्होंने बताया कि सुबह से ही मंदिर में विधि-विधान से ठाकुर बद्रीनाथ महाराज का अभिषेक किया जाएगा, इसके बाद भव्य फूल बंगला और साथ ही भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे इस दौरान मंदिर के महंत पंडित धनेश दत्त चतुर्वेदी ने सभी ब्रजवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और जो भक्त किसी कारण वहां नहीं जा पाते है तो वह मथुरा के अति प्राचीन बद्रीनाथ मंदिर पर पहुंच कर पुण्य लाभ अर्जित करें
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"62dc3c30-2794-4d62-8006-9e392d16ede4","external_id":null}