कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 48m ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित जयगुरुदेव पेट्रोल पंप के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। पेट्रोल पंप के नजदीक उठती तेज लपटों को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"e39555dd-f857-4826-9d9b-3f33268f53b4","external_id":null}