कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 51m ago
मथुरा में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
गर्मी के इस प्रकोप के चलते उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लोगों में अधिक देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी में खान-पान और पानी की कमी के कारण यह बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं।
इसी के चलते मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा हुआ है। हर ओपीडी में लगभग 200 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल में भारी दबाव देखा जा रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन गर्मी जनित मरीजों की संख्या लगातार बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"6c9659bc-0381-4a3a-ab3a-5f34c2cd3c38","external_id":null}