आगरा: नवागत डीएम मनीष बंसल ने संभाला पदभार, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए सख्त निर्देश

  • 55 days ago
  • 440 views


आगरा में नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही डीएम एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों की स्थिति का जायजा लिया।

डीएम मनीष बंसल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर काम करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता सीधे कार्यालय या अन्य माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now