परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव अंडूकी से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा गांव शोक में डूब गया। पहले 19 वर्षीय अविवाहित युवती प्रीति की मौत हुई और फिर उसके अंतिम संस्कार के दौरान ही उसके विवाहित भाई उमेश यमुना नदी में डूब गए। एक ही दिन में भाई-बहन की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय प्रीति पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार को उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गमगीन माहौल में उसके अंतिम संस्कार के लिए गोकुल बैराज स्थित श्मशान घाट पहुंचे।
परिजनों ने विधि-विधान से प्रीति का अंतिम संस्कार किया, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ ही घंटों बाद परिवार को एक और बड़ा सदमा मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान उमेश यमुना किनारे हाथ-पैर धोने गए थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में बहकर गहरे भंवर में समा गए।
श्मशान घाट पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों के सामने एक तरफ बहन की चिता जल रही थी और दूसरी तरफ भाई यमुना की लहरों में लापता हो गया। लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उमेश को नहीं बचाया जा सका।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। SDRF, NDRF और गोताखोरों की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। करीब 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उमेश का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
मृतक उमेश अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटों सहित पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। पति के लापता होने की खबर के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
मृतक के चाचा विष्णु भारद्वाज ने बताया कि प्रीति के अंतिम संस्कार के दौरान उमेश यमुना किनारे हाथ-पैर धोने गए थे। नदी में पानी का बहाव काफी तेज था, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे भंवर में फंसकर डूब गए।
एक ही दिन में भाई-बहन की इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। हर किसी की आंखें नम हैं और लोग ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर