परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
आगरा के ईस्ट सर्किल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बाह क्षेत्र का है, जहां देर रात बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक को तमंचे की बट से घायल कर दिया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला थाना बाह क्षेत्र के जर्रार गांव का है। गांव निवासी अमरीश कुमार गुप्ता कपड़ा एवं ज्वैलरी कारोबार से जुड़े हुए हैं। पीड़ित के अनुसार रविवार देर रात करीब चार बजे उनके घर की बिजली अचानक चली गई। इसी दौरान चार बदमाश गेट तोड़कर घर में घुस आए। बदमाशों ने अमरीश कुमार गुप्ता पर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और परिवार को आतंकित करते हुए घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बाह पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। सभी टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। साथ ही क्षेत्र के पुराने अपराधियों और संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर