परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
वृंदावन। अधिकमास के समापन और सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने स्थित चुंगी चौराहा मार्केट की सड़कों पर नाली और सीवर का दूषित पानी बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय निवासी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि रंगजी का नगला स्थित मुख्य नाला पूरी तरह से चौक हो चुका है, जिसके कारण जल निकासी व्यवस्था बाधित हो गई है। उनका आरोप है कि क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
पवित्र पर्व के दौरान जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं, वहीं मुख्य बाजार और प्रशासनिक कार्यालय के सामने फैली गंदगी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सीवर के पानी से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नाले की सफाई कर जलभराव और सीवर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर