ब्रज कला चौपाल के 4 साल पूरे, सांस्कृतिक संध्या में कला-संस्कृति के रंगों ने बांधा समां

  • 1 day ago
  • 11 views


मथुरा। ब्रज क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली संस्था ब्रज कला चौपाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, भजन, कविता और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट चंद्रपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, समाजसेवी दीपक शर्मा एवं भाजपा नेता राजेश सिंह पिंटू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बाल कलाकार अर्जुन की मधुर गीत प्रस्तुति से हुई। इसके बाद विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। अंशिका शर्मा के आकर्षक नृत्य और राम रतन सिंह की भावपूर्ण गायकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रत्येक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

संस्था की संस्थापिका नम्रता सिंह ने बताया कि ब्रज कला चौपाल का उद्देश्य मथुरा और ब्रज क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि युवा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले चार वर्षों से कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now