परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 16h ago
हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों में प्रस्तावित फ्रंट ऑफिस प्रणाली के विरोध में सोमवार से हाथरस सदर तहसील में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
धरने की अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से रजिस्ट्री कार्य से जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और पूरे दिन एक भी बैनामा पंजीकृत नहीं हो सका।
प्रभारी उप निबंधक जयप्रकाश ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 50 से 60 बैनामे होते हैं, लेकिन हड़ताल के कारण सोमवार को एक भी पंजीकरण नहीं हो पाया। इससे जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों के लिए आए लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
हड़ताल के कारण तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं, आम नागरिकों ने जल्द समाधान निकालकर रजिस्ट्री कार्य सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर