कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 46m ago
चित्रकूट जनपद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच रूखमा बुजुर्ग गांव निवासी मनोज 16 अप्रैल को घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त उसे एक घर में ले गए, जहां शराब पार्टी के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल मनोज को इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से नाराज परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले में उचित कार्रवाई नहीं की।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब नई तहरीर के आधार पर धाराएं बढ़ाकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"ec547bf3-a12b-4332-8563-42a3265b2829","external_id":null}